फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: विश्व हिंदू परिषद के अमित साह बने नगर अध्यक्ष

Tue, 14 Apr 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोनिवि के एनेक्सी भवन में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष मोहित पांडेय ने इसकी अध्यक्षता की। केंद्रीय मंत्री दिनेश उपाध्याय और क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा की। इस दौरान नए दायित्व भी दिए गए। दीपक पुनेठा को जिला उपाध्यक्ष, अमित साह को नगर अध्यक्ष व जिला मंत्री और देव कार्की को चंपावत का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यहां बजरंग दल के विभाग संयोजक चंदन बिष्ट, प्रांत कार्यालय प्रमुख भानू, प्रांत संगठन मंत्री अजय, प्रांत संयोजक पूरन जोशी, दीपक पुनेठा, अमित साह, देव कार्की आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें