फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्पावत: 108 एंबुलेंस सेवा में हीलाहवाली पर जिम्मेदार होंगे सीएमओ

Mon, 20 Feb 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। आपात सेवा 108 एंबुलेंस की सुविधा में हीलाहवाली को लेकर प्रशासन हरकत में आया है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने 108 एंबुलेंस सेवा के संचालन की खामियों को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को फिटनेस या किन्हीं अन्य कारणों से एंबुलेंस को जिले से बाहर भेजे जाने से पूर्व अनुमति लेने के सीएमओ को आदेश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एंबुलेंस सेवा में हीलाहवाली के लिए सीधे तौर पर सीएमओ जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला लगातार एंबुलेंस सेवा की खामियों को उजागर करता रहा है। सोमवार को भी इस संबंध में (एंबुलेंस होती तो शायद बच जाती जिंदगी...) खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जारी आदेश में कहा कि एंबुलेंस की समय पर उपलब्धता नहीं होने से कई बार दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने जिले के बाहर एंबुलेंस भेजे जाने पर अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था सीएमओ कार्यालय से कराने की हिदायत दी है। एंबुलेंस भेजे जाने में हीलाहवाली पर सीएमओ की जिम्मेदारी होगी। बाराकोट के पास खोल्का गुमौद में 19 फरवरी की शाम हुई जीप हादसे के तीनों घायलों को एंबुलेंस नहीं होने पर निजी जीप में लोहाघाट अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही जीप मालिक रमेश जोशी की मौत हो गई थी।

बाराकोट में दो महीने से अधिक समय से एंबुलेंस सेवा ठप है। 17 फरवरी को रीठा साहिब क्षेत्र के साल गांव की पुष्पा देवी ने जीप में नवजात को जन्म दिया था। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि एंबुलेंस सेवा के प्रभारी को जल्द से जल्द सेवा सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं, सेवा बाधित रहने की अवधि का भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


दावा: दो दिन में सामान्य होगी एंबुलेंस सेवा
चंपावत। आपात सेवा 108 की एंबुलेंस का संचालन करने वाली कैंप संस्था का दावा है कि 22 फरवरी तक जिले की सभी एंबुलेंस सेवा सुचारू हो जाएंगी। जिले में दस एंबुलेंस सेवा में से आठ संचालित हो गई हैं। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी कमल शर्मा का कहना है कि बाराकोट और रीठा साहिब की एंबुलेंस को देहरादून में फिटनेस के लिए परिवहन विभाग के कार्यालय भेजा गया है। दोनों एंबुलेंस का मंगलवार को फिटनेस हो जाएगा और बुधवार तक अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें