अमर उजाला अपराजिता मुहिम के तहत जीआईसी बाराकोट में लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करते छ
- फोटो : LOHAGHAT
अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत जीआईसी बाराकोट में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
खंड शिक्षाधिकारी रमेश राम ने छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवा मताधिकार का प्रयोग करने के योग्य हो जाते हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं से अपने बूथ लेवल ऑफिसर से मिलकर अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने की बात कही। कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में मतदान का काफी महत्व है।
नगेंद्र कुमार जोशी ने कहा कि ईमानदार, स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को जन सेवा के लिए चुनने के लिए एक-एक वोट कीमती होता है। उन्होंने अपने गांव, घरों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करने की बात कही। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, नशे से दूर रहने, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर दिनेश चंद्र उपाध्याय, भूपेंद्र प्रसाद, रामकिशोर, माधवन जोशी, मीना गोस्वामी, वीके सिंह, मकर सिंह, नारायण राम, दीनानाथ जोशी आदि मौजूद रहे।