फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एंगलिंग में अल्मोड़ा के एंगलर मोहन रयाल बने चैंपियन

Fri, 29 Sep 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
एंगलिंग के चैंपियन बने अल्मोड़ा के मोहन रयाल को ट्रॉफी सौंपते ब्रिगेडियम विमल गोस्वामी। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में हुई अंतरराष्ट्रीय एंगलिंग प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ है। दो दिन चली प्रतियोगिता में 19 एंगलर्स ने कैच एंड रिलीज के तहत 12 मछलियां पकड़ीं। उन्होंने शारदा के चूका क्षेत्र को एंगलिंग के लिए बेहतर स्थान बताया।
विज्ञापन

दो वर्गों में हुई एंगलिंग में अल्मोड़ा के एंगलर मोहन रयाल ने 19 किलो की सबसे बड़ी गोल्डन महाशीर मछली पकड़ कर प्रतियोगिता की चैंपियनशिप जीती। 17.7 किलो की मछली पकड़ कर तमिलनाडु के पांडी द्वितीय और 7.2 किलो की मछली पकड़ कर भारतीय नौ सेना के कर्नल दीपक डैनियल पंत तृतीय रहे।
नोएडा के प्रतीक सिंह को सबसे अधिक तीन मछली पकड़ने पर प्रथम और दो मछली पकड़ कर तेलंगाना के अब्दुल आसिफ द्वितीय रहे। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विमल गोस्वामी और बीआरओ के कर्नल राकेश पाठक ने विजेताओं समेत देशभर से आए सभी एंगलर्स को पुरस्कृत किया। डैरिक डिसूजा, संतोष कोलवंकर, श्याम गुरुंग, अरुण आभा निर्णायक रहे। शारदा में एंगलिंग से गदगद एंगलर ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए उत्तराखंड सरकार की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर पहली बार हुई प्रतियोगिता को सफल बताया। उन्होंने चूका क्षेत्र को एंगलिंग का बेहतर स्थान बता विकसित करने की जरूरत बताई। समापन पर नायकगोठ के किरोड़ा रोखड़ में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध पंजाबी गायक सीडके और उनकी टीम ने पंजाबी और बॉलीवुड के गीतों की प्रस्तुति दी।
इनसेट
विजेताओं को मिले ये पुरस्कार
अंतरराष्ट्रीय एंगलिंग के प्रथम विजेता को 52,000 रुपये, द्वितीय और तृतीय विजेता को 20-20 हजार रुपये के गिफ्ट हैंपर दिए गए। सर्वाधिक मछली पकड़ने के लिए 54,000 रुपये के गिफ्ट हैंपर और उपविजेता को 20,000 रुपये के गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित किया गया।
इनसेट
आयोजन में इन लोगों ने दिया सहयोग
जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, जिला मत्स्य प्रभारी केएस बगड़वाल, साहसिक खेल अधिकारी मो. शाहिद, वाटर स्पोर्ट्स अधिकारी अनूप सिंह गुसाई, श्याम लाल गिमनार, विकास भंडारी, किशन ठाकुर, शंकर सिंह सामंत, शंकर बिष्ट, ललित बिष्ट, राहुल सामंत, रमेश पंत, राजेंद्र गड़कोटी, आशु गड़कोटी, विनय अरोरा उर्फ मौनी बाबा ने सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें