फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

Fri, 03 Jun 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। त्रिस्तरीय पंचायत के उप चुनाव में शुक्रवार को खूनाबोरा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। रिटर्निंग ऑफीसर अरुण कुमार लोशाली के अनुसार प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिसमें से प्रेम सिंह को अनाज की बाली और रेखा देवी को अनानास चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। खूनाबोरा प्रधान चुनाव के लिए प्राथमिक विद्यालय मनिहारगांव, जूनियर हाईस्कूल खूनाबोरा को मतदान केंद्र बनाया गया है। वहां कुल 678 वोटर हैं। मनिहार गांव में 288, खूनाबोरा में 390 वोटर रजिस्टर्ड हैं। इसके लिए वोटिंग 10 जून, मतगणना 13 जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें