फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से संपन्न हुआ एलायंस दीपावली मेला

Tue, 30 Oct 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला,बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
बनबसा एलायंस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एलायंस क्लब का दो दिनी दीपावली मेला धूमधाम से संपन्न हो गया। मेले में भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करते रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


एलायंस क्लब का दो दिवसीय मेला संपन्न हो गया। क्लब अध्यक्ष राज सिंह भदोरिया ने भविष्य में निर्धन और जरूरतमंदों के लिए अधिक से अधिक जनहित कार्यक्रम आयोजित करने का भरोसा दिया। मेला चेयरमैन अरुण सोराड़ी ने सभी का आभार जताया।

मेले में नैनीताल के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया। राधा-कृष्ण लीलाओं के अलावा मां काली के महिषासुर मर्दनी रूप का सजीव चित्रण किया। गाजियाबाद के आर्केस्ट्रा ग्रुप की शानदार प्रस्तुतियां पर दर्शक झूमते नजर आए। सर्वाधिक कूपन बेचने वाले क्लब सदस्य हेमेंद्र सिंह रावत (प्रथम), से. नि. कै. हरीश कापड़ी (द्वितीय), राज सिंह भदौरिया (तृतीय), अरुण सोराड़ी (चतुर्थ) औरं पांचवें स्थान पर रहे पुष्कर कापड़ी, पवन अग्रवाल, उमेद सिंह नेगी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन हेमेंद्र सिंह रावत, पवन मित्तल, त्रिलासेक सोराड़ी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में नवीन भट्ट, कमल जैन, मोहन सिंह बिष्ट, रोहित गोयल, डॉ. जनक चंद, विजय जोशी, आशु ठाकुर, अजय ठाकुर, विवेक अग्रवाल आदि ने सहयोग दिया।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें