फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के उल्लंघन का आरोप

Wed, 14 Oct 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज सिंह बडोला ने चुनाव प्रभारी समेत जिला प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में निर्दलीय प्रत्याशी गंगा आर्या का नामांकन रद्द करने की मांग की है। उनका कहना है कि गंगा ने लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का उल्लंघन करते हुए विद्यालय परिसर में बैनर-पोस्टर लगाए हैं। उधर, प्राचार्य प्रो.केेकेएस नेगी ने मनोज के ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए चुनाव समिति के सदस्यों के साथ परिसर का निरीक्षण किया। जहां प्रत्याशियों के पोस्टर-बैनर लगे थे, जिन्हें तत्काल हटाया गया। सड़क पर किया गया प्रचार कार्य भी मिटा दिया गया। प्राचार्य ने चेताया यदि किसी प्रत्याशी ने फिर नियमों का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इधर, महाविद्यालय प्रशासन बुधवार को पूरे दिन चुनाव की तैयारियों में जुटा रहा। प्राचार्य की देखरेख में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह 8.30 से शुरू होगी, जो दिन में एक बजे तक चलेगी। इसके बाद अल्प विश्राम के उपरांत मतों की गणना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा एवं परिणाम घोषित करते ही प्राचार्य की ओर से सभी निर्वाचित छात्रों को शपथ  दिलाई जाएगी। एसडीएम सीएस डोबाल ने लोहाघाट कॉलेज परिसर में धारा-144 लागू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें