फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागों के प्रभारियों के चयन पर अनियमित्ता का आरोप

विज्ञापन
लोहाघाट पीजी कॉलेज में यूओयू और परीक्षा प्रभारी पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाते छात्र संघ और एबीव? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज के छात्र संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय प्रशासन पर विभागों के प्रभारियों के चयन करने पर अनियमितता का आरोप लगाया है। छात्रों ने परीक्षा व मुक्त विश्वविद्यालय का प्रभार देख रही प्राध्यापक पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाते हुए उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा। समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को छात्र संघ अध्यक्ष राहुल ढेक, एबीवीपी के जिला संयोजक विवेक पुजारी, संदीप बगौली, राहुल कुल्याल, राकेश भट्ट, प्रदीप कुमार, मयंक जोशी की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि महाविद्यालय प्रशासन की ओर से विभागों में प्रभारी चयन करने में अनियमितता बरती जा रही है। छात्रों का आरोप है कि जिस प्राध्यापक को परीक्षा और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का प्रभार दिया गया है उन्होंने छात्र-छात्राओं के मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए गए हैं। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन की ओर से इस दिशा में उचित कार्रवाई न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर प्राध्यापक डॉ. विमला देवी ने उन पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। प्राचार्या डा.अनीता सिंह का कहना है कि विभागों के प्रभार वरिष्ठता के आधार पर दिए जाते हैं। प्राचार्य का कहना है कि वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ.स्वाति मेलकानी के प्रभार लेने से मना किए जाने के बाद नियमानुसार डॉ.विमला देवी को प्रभार सौंपा गया है। विभागों के प्रभार सौंपना महाविद्यालय प्रशासन का अधिकार है, जिसमें छात्र-छात्राओं का कोई हस्तक्षेप नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें