ग्राम पंचायत दियूरी के देवखोला में दिन दहाडे खनन कार्यकती जेसीबी मशीनें। स्रोत ग्रामीण
चंपावत। ग्राम पंचायत दियूरी के देवखोला तोक के दया कृष्ण जोशी ने जेसीबी मशीनों से नाप भूमि में अवैध खनन का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम नवनीत पांडेय को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि चल्थी क्षेत्र में दिन और रात में मशीनों से अवैध खनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नाप भूमि में अवैध खनन से पिछले भू-कटाव हुआ था। बताया कि इस बार भी भू-कटाव का खतरा बना है। कहा कि खनन करने वाले जानमाल की धमकी दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इससे पहले चल्थी चौकी में वाहन चालक और जेसीबी स्वामी के खिलाफ शिकायत भी की गई थी, लेकिन अवैध खनन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। जिला खान अधिकारी चित्रा जोशी ने बताया कि अवैध खनन की कोई जानकारी नहीं मिली है। कहा कि कुछ जगह पर खनन की अनुमति दी गई है। मामले की जांच की जाएगी। संवाद