फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहमासी सड़क निर्माण की आड़ में खनन के अवैध खेल का खुलासा, मचा हड़कंप

विज्ञापन
पूर्णागिरि मार्ग में चंद सटरिंग स्टोर के परिसर में डंव मिले अवैध खनिज सामग्री का जायजा लेते विधा? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर-चंपावत के बीच बारहमासी सड़क निर्माण कार्य की आड़ में चल्थी से कथित अवैध उपखनिज का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आए प्रशासन ने आननफानन में छापा मारकर इस अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम ने अवैध रूप से डंप करीब 470 घन मीटर खनिज सामग्री सीज की है जबकि मौके से उप खनिज लदा एक डंपर और जेसीबी को चालक लेकर फरार हो गए। सीज की गई अवैध खनिज सामग्री चल्थी से लाकर यहां डंप किए जाने की बात सामने आई है।
टनकपुर-पिथौरागढ़ बारहमासी सड़क का निर्माण जून 2017 में शुरू हुआ था। करीब 1365 करोड़ की लागत से 150 किमी. लंबी सड़क के शुरूआती ककरालीगेट (टनकपुर) से 40.68 किमी. हिस्से का निर्माण आरजीबीईएलजेबी वेंचर्स एवं अथॉरिटी एजेंसी आयोजा कंस्ट्रक्शन प्रा. लि कंपनी कर रही है। सड़क निर्माण की आड़ में खनन का कथित अवैध कारोबार भी चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधायक कार्यकर्ताओं के साथ खेतखड़ा जा रहे थे। रास्ते में उन्हें चंद शटरिंग स्टोर परिसर में डंप खनिज सामग्री डंपरों में भरते दिखाई दी। उन्होंने पूछताछ की तो पता चला कि यहां करीब पिछले दो माह से खनिज स्टाक कर डंपरों से सप्लाई की जा रही है। विधायक के निर्देश पर प्रशासन हरकत में आया।
एसडीएम दयानंद सरस्वती के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। छानबीन की तो वहां डंप खनिज सामग्री अवैध पाई गई जिसे सीज कर अग्रिम आदेश तक खनिज स्वामी की सुपुर्दगी में दिया गया है। राजस्व विभाग की टीम में राजस्व उप निरीक्षक एनएल वर्मा, अमर सिंह मंगला, दिनेश चंद्र पांडेय, एसआई मोहन चंद्र भट्ट आदि शामिल थे।
छापे के दौरान फरार डंपर को पकड़कर सीज किया
पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने अवैध खनिज सामग्री लेकर मौके से फरार हुए चंद एंड कंपनी के डंपर (यूके 05सीए/1665) को पकड़ कर सीज कर दिया है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि फरार जेसीबी को भी खोजा जा रहा है।
वन विभाग और प्रशासन पर खड़े हुए सवाल
चल्थी से खनिज के अवैध कारोबार के खुलासे ने वन विभाग के बूम और शारदा रेंज के अधिकारियों की कार्यशैली के साथ ही स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि चल्थी और टनकपुर के बीच चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज की दो जबकि हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज की एक जांच चौकियां पड़ती है, जहां बैरियर लगे हैं। सवाल उठता है कि वन विभाग की तीन जांच चौकियों को पार कर कैसे अवैध खनिज सामग्री लेकर डंपर टनकपुर तक पहुंचे। कथित तौर पर करीब दो माह से यह खेल चल रहा है और स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगना यह भी बड़ा प्रश्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें