फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 तक सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा : चौहान

Wed, 01 Nov 2023 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनवीर सिंह चौहान और अन्य। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। बुधवार को चंपावत के दौरे पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि 2025 तक देश अग्रणी राज्यों की भूमिका अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाएगा। 2024 तक सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा कहा कि राज्य और केंद्र सरकार निवेश को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से विभिन्न स्थानों पर 69300 करोड़ का एमओयू किया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निवेश का लक्ष्य 2.5 लाख करोड़ का रखा गया है। इसमें से 30 प्रतिशत कार्य हो चुका है। पहाड़ों में पलायन रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। मानसखंड कॉरिडोर बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह, मुकेश कलखुडिय़ा, मोहन सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें