चंपावत के लमाई में जेसीबी के माध्यम से चल रहा है सड़क कटिंग का कार्य।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय के पूल्ड हाउस से लगे लमाई और तिलौन गांवों के सभी परिवारों को जल्द ही सड़क सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। विधायक कैलाश गहतोड़ी की ओर से किए गए व्यक्तिगत प्रयासों से इन गांवों को सड़क से जोड़ा जा रहा है। विधायक की ओर से क्षेत्र के परिवारों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए जेसीबी उपलब्ध कराई गई है।
इसके जरिये 12 से अधिक परिवारों को सड़क सुविधा से जोड़ा जा चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि जिला मुख्यालय के बेहद नजदीक होने के बाद भी तिलौन और लमाई गांवों के कई तोकों में सड़क न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब सड़क निर्माण होने के बाद ग्रामीणों को सुविधाएं मिलने लगेंगी। जल्द ही क्षेत्र के अन्य परिवारों को भी सड़क सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। ग्रामीण शेखर तिवारी, गिरीश तिवारी, कैलाश तिवारी, भुवन चंद्र पांडेय, ललित कुमार पांडेय, सचिन पांडेय, नारायण पांडेय, शिव राम, हरीश पांडेय आदि ग्रामीणों ने सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विधायक गहतोड़ी और बीडीसी सदस्य राजेश उप्रेती के प्रति आभार जताया है।