फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग जोन का सारा मलबा ग्रामीणों के खेतों में पहुंचा

विज्ञापन
बाराकोट बंतोली में डंपिंग जोन से आए मलबे से पटे ग्रामीणों के उपजाऊ खेत। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के दौरान बंतोली में बनाए गए डंपिंग जोन का सारा मलबा ग्रामीणों के खेतों में पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों के उपजाऊ खेत मलबे से पट गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर ग्रामीणों को हुए नुकसान का उन्हें उचित मुआवजा देने की मांग की है। मांग नहीं मानने पर डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बंतोली के ग्राम प्रधान नारायण सिंह की ओर से एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि आरजीबीईएल कंपनी की ओर से बंतोली के चड़पानी गधेरे में डंपिंग जोन बनाकर सड़क कटिंग का सारा मलबा डाला गया है। डपिंग जोन का मलबा ग्रामीणों के खेतों में न आए इसके कोई ठोस उपाय नहीं किए गए। इसके चलते डंपिंग जोन का सारा मलबा ग्रामीणों के उपजाऊ खेतों में भर गया है। इससे ग्रामीणों के खेत बंजर हो गए हैं। साथ ही मलबे से ग्रामीणों के जल स्रोतों को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्राम प्रधान ने पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें