-अमकड़िया सड़क से मलबा हटाती जेसीबी मशीन। स्रोत : सूचना
चंपावत। लगातार हो रही बारिश से मंगलवार दोपहर तक चार ग्रामीण सड़कें बंद रहीं। इससे ग्रामीणों का मुख्यालय से संपर्क कट गया। शाम पांच बजे तक सभी सड़कों पर यातायात सुचारु हो गया। आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बारिश से दोपहर तक चार ग्रामीण सड़कें बंद थी। उन्हें शाम तक खोल दिया गया। पिछले 24 घंटे में चंपावत में 26 मिमी, टनकपुर में 20 मिमी, लोहाघाट में आठ मिमी और पाटी में 9.20 मिमी बारिश दर्ज की गई। संवाद