फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिले में सभी थाने, आईटीबीपी, एसएसबी वाहिनी हाई अलर्ट मोड पर

Sat, 10 May 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। भारत पाक युद्ध को देखते हुए जिले में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड पर हैं। उन्हें हर वक्त किसी भी स्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। जिले में पुलिस, एसएसबी, आईटीबीपी आपस में समन्वय स्थापित कर किसी भी वक्त फिदाइन, एयर अटैक से लोगों, जवानों के परिवारों को बचाया जा सके। इसके लिए बाकायदा पूर्वाभ्यास भी किए जा रहे है।
विज्ञापन

आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा की स्थिति में पुलिस, एसएसबी के अधिकारियों ने आपस में ऐसा समन्वय स्थापित किया है, इसमें जमीन और आसमान पर रात दिन नजर रखी गई है। भारत नेपाल सीमा का विभाजन करने वाली महाकाली नदी से लगे नेपाली क्षेत्र में जहां एसएसबी ने सघन चेकिंग शुरू कर दी है।
वहीं पुलिस सीमा से लगे पंचेश्वर कोतवाली, तामली, टनकपुर, बनबसा में हर व्यक्ति पर पैनी नजर रख रही है। सादी वर्दी में भी पुलिस, सुरक्षा बलों के जवान और खुफिया तंत्र सक्रिय है। पाकिस्तान के किसी भी वक्त किए जाने वाले हमले के बचाव के लिए जवानों को विशेष प्रशिक्षण देने के साथ एसएसबी और आईटीबीपी कैंप सिक्योरिटी ड्रिल का पूर्वाभ्यास कर चुकी है।
विज्ञापन


हिमवीरों के परिवारों के लिए सुरक्षा कड़ी
आईटीबीपी ने डबल गार्ड सुरक्षा करने के साथ हिमवीरों का बाहरी मूवमेंट बंद कर दिया है। उनके बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाली बसों में सशस्त्र गार्ड तैनात कर दिए गए हैं। इधर पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों का सघन सत्यापन शुरू करने के साथ महाकाली नदी पर बने घाटों, पुलों या नाव से जहां लोगों की आवाजाही होती है, वहां प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जा रही है। एनएचपीसी, पूर्णागिरि मेला, गुरुद्वारा श्री रीठासाहिब जैसे सभी संवेदनशील स्थानों को पूर्ण सुरक्षा कवच दिया गया है। एसपी अजय गणपति, एसएसबी कमांडेंट अनिल कुमार सिंह, आईटीबीपी कमांडेंट संजय कुमार ने बैठक कर हर स्थिति का मुकाबला करने की पुख्ता रणनीति बनाई है।

एसएसबी बटालियन में हुई चर्चा
एसएसबी वाहिनी में शनिवार को एसएसबी, आईटीबीपी के कमांडेंटों ने आपस में गहन विचार विमर्श किया। जिले में पुलिस, प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया पर पैनी निगाह रखे हैं। सभी अपने-अपने विंग इस दिशा में कार्य करने पर जुटे हुए हैं। एसपी ने जिले में किसी भी स्थान पर राष्ट्र विरोधी कृत्य करने वाले या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देते है तो उनकी तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें