टनकपुर (चंपावत)। विकास कार्य ठप होने, पालिका प्रशासन पर तानाशाही समेत कई आरोप लगाते हुए सभासदों के इस्तीफा भेजने का मामला शांत हो गया है। पांचों सभासदों ने सोमवार को देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से सकारात्मक वार्ता के बाद इस्तीफा वापस ले लिया है।
मंगलवार को देहरादून से लौटकर वार्ड-7 के सभासद चर्चित शर्मा, वार्ड-8 सभासद आशा भट्ट, वार्ड 9 सभासद बबीता वर्मा, वार्ड 3 सभासद दिलदार अली, वार्ड 4 के सभासद वकील अहमद ने संयुक्त रूप से इस्तीफा वापस लेने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री धामी से शासकीय आवास पर विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक संवाद हुआ। मुख्यमंत्री ने नगर के विकास के लिए हर संभव कार्य करने का आश्वासन दिया। संवाद