फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में दिनभर बिजली आपूर्ति ठप, परेशान रहे लोग

विज्ञापन
चंपावत के बिजली उप केंद्र के ट्रांसफार्मर को उच्चीकृत करने में जुटे बिजली कर्मी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत में शुक्रवार को दिन भर लोग बिजली की झलक पाने के लिए तरस गए। 12 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इससे सरकारी विभागों के कामकाज पर भी असर पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी अस्पताल में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड परीक्षण को लेकर हुई।
विज्ञापन

चंपावत में शुक्रवार सुबह सवा सात बजे बिजली गुल हो गई। इसके चलते क्षेत्र के दस हजार से अधिक लोग खासे परेशान रहे। रात करीब सात बजकर पांच मिनट में आपूर्ति सुचारु हुई। बिजली गुल होने से बैंक के कामकाज पर भी असर पड़ा। सरकारी अस्पताल में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो सके। इधर ऊर्जा निगम के जेई रमेश चंद्र पंत ने बताया कि नगर को बिजली आपूर्ति करने वाले चंपावत उप केंद्र के दोनों ट्रांसफार्मरों की क्षमता को उच्चीकृत कर तीन एमवीए से बढ़ाकर आठ एमवीए किया जा रहा है। इस वजह से शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें