फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तीन दिन बाद मैदानी रूट पर दौड़ीं सभी बसें

Sat, 23 Nov 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज बसों का संचालन लोहाघाट से नियमित होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। पिथौरागढ़ में चल रही सेना भर्ती के कारण लोहाघाट से बीते दिनों में बसो सेवा लड़खड़ा गई थी।
विज्ञापन


शनिवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की लोहाघाट डिपो की वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी (एसएसआई) दीपा वर्मा ने बताया कि बीच में सेना भर्ती होने से लोहाघाट डिपो से विभिन्न रूटों पर बसों का नियमित संचालन नहीं हो सका। अब मैदानी रूटों पर 15 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें दिल्ली के लिए पांच, गुरुग्राम के लिए एक, देहरादून, पोंटा साहिब और ऋषिकेश के लिए चार, हल्द्वानी, नैनीताल और काशीपुर के लिए एक-एक बस, बरेली के लिए दो बसों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोडवेज को 12 बसें मिलने के बाद वर्तमान में कुल 44 बसों का बेड़ा हो गया है। सभी नई बसों को दिल्ली रूट पर संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें