चंपावत जिला सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते डीएम। स्रोत : सूचना विभ
चंपावत। जिला सभागार में सोमवार को सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए विशेष समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए डीएम नवनीत पांडे ने निर्देशित किया कि जनपद में संचालित सभी गैर सरकारी संगठन एक सप्ताह के भीतर अपनी संगठनात्मक जानकारी, कार्यक्षेत्र और संपर्क विवरण एसपी कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि आवश्यक समन्वय में सुविधा हो सके।
डीएम ने सभी एजेंसियों को निर्देशित किया कि वह आपसी संवाद और समन्वय में सुधार करते हुए सुरक्षा संबंधी सभी मामलों में तत्परता से कार्य करें। इस दौरान सीमा सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, और आवश्यक आपूर्ति की त्वरित उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी मंथन किया गया। सभी एजेंसियों के बीच बेहतर कोऑर्डिनेशन, इंटेलिजेंस शेयरिंग, ऑपरेशन की सुगमता, सीमा क्षेत्रों में चेकिंग, फेक न्यूज और फॉल्स प्रोपेगेंडा पर नियंत्रण, निरंतर मॉनिटरिंग जैसे अहम विषयों पर भी चर्चा की गई।
डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पारस्परिक सहयोग के साथ कार्य करते हुए जिले की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुविधाओं को सुनिश्चित करें। बैठक में ऑफिसर कमांडेंट बीआरओ चंपावत कर्नल राकेश पाठक, कमांडेंट आइटीबीपी 36वीं वाहिनी संजय कुमार, कर्नल 119 ओएमसी आर्मी चंपावत बीएस राठौर, असिस्टेंट कमांडेंट सीआईएसएफ राजेश कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट 57 बटालियन एसएसबी अनिल कुमार यादव, ओसी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वर्मा, डिप्टी कमांडेंट दीपक तोमर आदि थे।