फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश की आशंका का अलर्ट जारी

Sun, 05 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
भारी बारिश की आशंका का अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। मौसम विभाग ने सात जून से तीन दिन तक कुछ जगहों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। एडीएम जेएस राठौर ने भारी बारिश की आशंका के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग डिवीजन, पीएमजीएसवाई, एडीबी के अधिशासी अभियंताओं को संवेदनशील स्थानों में रोड खोलने के जेसीबी, डोजर सहित सभी उपकरण रखने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


एसपी को क्विक रिस्पोंस टीमों को आपदा प्रबंधन उपकरणों के साथ अलर्ट रखने, खोज-खबर की टीमों को मुस्तैद रखने को कहा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने की दशा में वाहनों को सुरक्षित जगहों पर रोकने के लिए पुलिस विभाग को व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

नदी के किनारे बसे लोगों को भी नदी के नजदीक न जाने को कहा गया है। जल स्तर के उतार-चढ़ाव की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग को हर घंटे देने के लिए सिंचाई विभाग, शारदा हेडवर्क्स को कहा गया है। सभी तहसीलों के कंट्रोल रूम के फोन, फैक्स नंबर ठीक रखने की हिदायत प्रशासन ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें