फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Fri, 24 Mar 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल एवं उसके साथियों के उत्तराखंड की सीमा से नेपाल भागने को लेकर पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां एवं खुफिया तंत्र अलर्ट हैं। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया है। सीमावर्ती ग्रामीणों को भी अनजान, बाहरी एवं संदिग्ध लोगों के दिखने पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करने को कहा गया है।

पंजाब पुलिस ने हथियार बंद कुछ अपराधियों के पोस्टर जारी किए हैं जिनमें अमृतपाल सिंह, हरजीत, विक्रम जीत, पपल प्रीत, हरप्रीत शामिल हैं। इनके संबंध में किसी तरह की जानकारी मिलने पर पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करने काे कहा गया है। एसएसबी 57वीं वाहनी के कमांडेंट अनिल नेहरा ने बताया कि सीमा पर एसएसबी पहले से ही सतर्क है लेकिन खतरनाक अपराधियों के नेपाल भागने की आशंका पर एसएसबी को पूरी तरह से चौकस और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि पुलिस को भी सीमा पर सतर्क रहने, संदिग्ध, अनजान एवं बाहरी लोगों पर नजर रखने को कहा गया है। उक्त आरोपियों के जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। एसएसबी एवं पुलिस को संयुक्त चैकिंग करने एवं सीमा पर नजर रखने को कहा गया है। बनबसा शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी हेमंत सिंह कठैत ने बताया कि पुलिस सीमा पर चौबीस घंटे नजर रखे है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें