लोहाघाट (चंपावत)। ब्लॉक के ग्राम सभा सुई पऊ के गलचौड़ा स्थित मां भगवती मंदिर में सोमवार से क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की पहल पर दो दिवसीय अखंड रामायण का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पुरोहित केशव दत्त पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। पूजा में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, निर्मला अधिकारी, शंकर सिंह अधिकारी, गायत्री अधिकारी सपत्नीक शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईटीबीपी कमांडेंट संजय कुमार और हवा चीफ अनुराधा उपस्थित रहीं। देव डांगर, बालादत्त तलनिया, तारादत्त थुवाल, निर्मल ओली, राजू चतुर्वेदी और केशव दत्त ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके बाद रामचरित मानस का पाठ शुरू किया गया। कार्यक्रम में नारायण दत्त चौथिया, ललित ओली, मंटू ओली, मयंक ओली, शंकर सिंह बोहरा, श्याम चौबे, हरदेव जोशी, हरीश तलनिया, प्रहलाद सिंह अधिकारी, उमेद सिंह, संजय जोशी आदि थे। संवाद