फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय और मुसाहिद नेशनल हॉकी में खेलेंगे

Thu, 31 Dec 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के रांची में होने वाली 61वीं राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होने को यहां के दो छात्र बृहस्पतिवार को देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। जहां वे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


मल्लिकार्जुन सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहाघाट की आठवीं कक्षा के छात्र अजय सिंह कुंवर और जीआईसी लोहाघाट के मुसाहिद रजा लगातार तीसरी बार उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। इन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी ने हॉकी का प्रशिक्षण दिया है। अजय के पिता प्रकाश कुंवर सेना में कार्यरत हैं। जबकि मुसाहिद के पिता टेलरिंग का कार्य करते हैं। उन्हें अपने बच्चों की सफलता पर गर्व है।

उनकी उपलब्धि पर सीईओ एनसी पाठक, डीईओ सत्यनारायण, खेल समन्वयक प्रदीप बोरा, मल्लिकार्जुन के प्रधानाचार्य भास्कर चौबे तथा जीआईसी के प्रधानाचार्य एचएन जोशी, महेंद्र बोरा, नरेंद्र अधिकारी, खेल शिक्षक एलएम भट्ट, ब्रजेश ढेक, जीवन राय, प्रकाश गड़कोटी, हॉकी खिलाड़ी प्रकाश पांडेय, भानु अग्रवाल, सतीश जोशी आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें