मैच शुरू होने से पूर्व एकत्र दोनों टीमों के खिलाड़ी।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। प्रथम कैप्टन भूपाल सिंह थापा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को नागार्जुन क्लब और आजाद क्लब चंदनी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें आजाद क्लब ने नागार्जुन को चार रनों के अंतर से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आजाद क्लब चंदनी ने नौ विकेट के नुकसान पर 84 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागार्जुन क्लब की टीम 80 रन के स्कोर पर आलऑउट हो गई। मैच के निर्णायक जंग बहादुर थापा और जगदीश चंद थे। स्कोरर की जिम्मेदारी आरएस धामी ने निभाई और बॉबी ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और दर्शकों को रोमांचित किए रखा।