फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवरों से निजात के लिए बनाएं तारबाड़

Thu, 29 Oct 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार किसान के द्वार कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को कृषि रथ दुबडजैनल, चौमेल और भिंगराड़ा पहुंचे। सुबह से हो रही वर्षा के कारण कृषक महोत्सवों में किसानों की संख्या कम रही। टीम लीडर डा. जेपी यादव के नेतृत्व में पहला रथ सीमांत दुबडजैनल न्याय पंचायत पहुंचा।
विज्ञापन


वन विश्राम गृह में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर किसानों को जानकारियां देने के साथ कृषि उपकरणों, बीजों की बिक्री की गई। इस दौरान किसानों ने जंगली जानवरों से खेती को पहुंचाए जा रहे नुकसान की जानकारी देते हुए उनसे निजात के लिए गांव की सीमा में तारबाड़ लगाने की मांग उठाई।

कृषि और भूमि संरक्षण अधिकारी हरवंश सिंह के नेतृत्व में दूसरा रथ चौमेल के वल्सों तथा तीसरा रथ डीएचओ डा.एचसी तिवारी के नेतृत्व में भिंगराड़ा पहुंचा। यहां कृषि, उद्यान की प्रदर्शनी लगाई गई। डा.बीके सिंह, डा.एसपी गंगवार, एडीओ एमएस रावत, डा.निशांत शर्मा ने वैज्ञानिक जानकारी दी। संचालन ब्लाक प्रभारी हिमांशु जोशी ने किया। भिंगराड़ा में प्रगतिशील किसान जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में टीम प्रभारी डीएचओ डा.एचसी तिवारी, एचएचआई एचसी गुप्ता ने उद्यान संबंधी जानकारी दी। केवीके के प्रभारी डा.संजय चौधरी, पशु चिकित्साधिकारी डा.एचएस बिष्ट ने भी किसानों का मार्गदर्शन किया। संचालन हरिनंदन गहतोड़ी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें