फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में कृषि शिक्षा को बढ़ावा, महाविद्यालय की तैयारी तेज

Wed, 15 Apr 2026 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जिले में प्रस्तावित कृषि महाविद्यालय की स्थापना के लिए प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए 600 नाली भूमि चिह्नित कर ली है। विकासखंड चंपावत के नरियालगांव में लगभग 600 नाली भूमि का चिह्नीकरण कर लिया गया है।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में पंतनगर के विशेषज्ञों ने प्रतिभाग करते हुए महाविद्यालय की संरचना, पाठ्यक्रम और दीर्घकालिक विकास को लेकर अपने सुझाव दिए। विशेषज्ञों ने स्थानीय कृषि परिस्थितियों, फसलों और अनुसंधान की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए संस्थान को विकसित करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि यह संस्थान केवल शिक्षा तक सीमित न रहकर कृषि अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप और किसानों के प्रशिक्षण का केंद्र भी बनेगा। इससे स्थानीय युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। डीएम ने अधिशासी अभियंता सीएनडीएस को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की गाइडलाइन के अनुसार डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, डीडीओ दिनेश सिंह दिगारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें