फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा सैन्य स्टेशन में अग्निवीर भर्ती 27 से, तैयारियां पूर्ण

Wed, 25 Feb 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा/चंपावत। बनबसा सैन्य स्टेशन में 27 फरवरी से होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में पिथौरागढ़ और चंपावत जनपदों के कुल 4000 से अधिक शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी शामिल होंगे। एडीएम केएन गोस्वामी ने सैन्य अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

एआरओ पिथौरागढ़ के अनुसार भर्ती रैली 27 फरवरी से शुरू होगी जो पांच मार्च तक चलेगी। बताया कि 27 और 28 फरवरी के दिन पिथौरागढ़ जनपद के लगभग 2500 अभ्यर्थी, 01 से 03 मार्च तक चंपावत जनपद के करीब 1500 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। सामान्य ड्यूटी (जीडी), लिपिक/स्टोरकीपर, तकनीकी और ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं उत्तीर्ण) के लिए 4000 से अधिक ऑनलाइन परीक्षा में अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए गए।
भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सेना ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। सभी अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर अपने अनिवार्य मूल अभिलेख लाने होंगे।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया को समझाने के लिए क्या करें और क्या न करें विषय पर एक यू-ट्यूब वीडियो लिंक भी जारी किया गया है। सेना ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह योग्यता पर आधारित है, अभ्यर्थी किसी भी दलाल या एजेंट के झांसे में न आएं। प्रदर्शन क्षमता बढ़ाने वाली किसी भी प्रतिबंधित वस्तु का सेवन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम केएन गोस्वामी के साथ कर्नल राहुल मेलगे, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार और एआरएम आलोक बरनवाल ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

अभ्यर्थियों के लिए सुविधाएं:
परिवहन : अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा पेयजल टैंकर, विद्युत आपूर्ति, सफाई व्यवस्था और एंबुलेंस सेवा तैनात रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें