फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अग्निवीर दीपक को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Mon, 24 Nov 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
अग्निवीर दीपक सिंह को सैन्य सम्मान के साथ स्थानीय घाट में अंतिम संस्कार करते लोग। स्रोत : सूचना
विज्ञापन
चंपावत। पाटी ब्लाॅक के खरही गांव के 18 कुमाऊं के अग्निवीर दीपक सिंह (20) पुत्र शिवराज सिंह का सैन्य सम्मान के साथ कुशीला ताल घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। नम आंखों से परिजनों, स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

सोमवार को घाट पर सेना की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। लाइन ऑफ कंट्रोल पर 22 नवंबर को संदिग्ध हालात में गोली चलने से उनकी मौत हो गई थी। इसमें सेना ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
सोमवार की सुबह जब दीपक की पार्थिव देह गांव लाई गई तो माहौल गमगीन हो गया। दीपक जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी (नियंत्रण रेखा) के पास सेना की अग्रिम चौकी में तैनात थे। वह दो साल पहले ही भर्ती हुए थे।
विज्ञापन


सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि सेना की ओर से बताया गया कि दीपक को सामने से तीन से चार गोली लगी हैं। इस दौरान एसडीएम अनुराग आर्य, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी, निर्मल माहरा, मुकेश कलखुड़िया, सुभाष बगौली, जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा, भोला सिंह बोहरा, मुकेश महराना ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीद की अमर वीरता को सलाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें