फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू, एनएचएम का काम ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/धारचूला/पिथौरागढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संगठन ने नौ सूत्री मांगों के लिए मंगलवार से पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। जिले के 150 कर्मियों ने काला फीता बांध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बाद में संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेमबल्लभ भट्ट और संरक्षक गौरव पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने टनकपुर जाकर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को ज्ञापन सौंपा।
ऐसा पत्र चंपावत जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक और खटीमा के भाजपा विधायक पुष्कर धामी को भी दिया गया। सभी नेताओं ने मांगों को लेकर शीर्ष स्तर पर संवाद करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों ने 28 मई से 31 मई तक चार घंटे काम करने के बाद शेष अवधि का कार्य बहिष्कार किया था, लेकिन अब उनकी पूर्ण कामबंदी से काम ठप हो गया है।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने भी मांगों का समर्थन कर इन पर विचार करने का निदेशालय से आग्रह किया है। वहीं सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी का कहना है कि कार्य बहिष्कार से काम पर असर पड़ रहा है।
अलबत्ता एएनएम और दूसरे कार्मिकों के जरिये व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हरीश पांडेय, मदन सिंह राणा, संजय पांडेय, हेम बहुगुणा, दिनेश चंद्र थ्वाल, अमित जोशी, दीपक पनेरू आदि थे।
एनएचएम कर्मी राष्ट्रीय स्तर की 42 महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन करते हैं। इनमें 12 डॉक्टर, 11 फार्मासिस्ट, 19 स्टाफ नर्स, सात एएनएम, 10 लैब तकनीशियन, 29 सीएचओ, 15 डीईओ, 47 परियोजना से संबंधित प्रबंधक और सहायक प्रबंधक शामिल हैं।
आंदोलन के तीसरे चरण में मंगलवार से टनकपुर में भी एनएचएम संविदा कर्मी भी दो दिन के होम आइसोलेशन पर चले गए हैं। इनमें संगठन के जिला सचिव हरीश पांडेय, संरक्षक संजय पांडेय, मदन सिंह राणा, गौरव पांडेय, हेम चंद्र बहुगुणा, दीपक चंद्र पनेरू, दिनेश थ्वाल, अमित जोशी आदि थे।
एनएचएम संगठन धारचूला के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. गिरीश रिंगवाल के नेतृत्व में कर्मियों ने नौ सूत्री मांगों के लिए प्रदर्शन किया।
सीएचसी के प्रभारी डॉ. एमके जायसवाल को ज्ञापन सौंपा।
इनमें डॉ. गोतेंद्र सिंह, डॉ. कविता, पुष्पा गर्ब्याल, लक्ष्मी वल्दिया, प्रेमा नोरियाल, मगन रोकया, प्रदीप रौतेला, महेश पाटनी, मोहन चंद्र पाटनी, गोविंद सिंह आदि थे।
पिथौरागढ़ जिले में एनएचएम कर्मी नौ सूत्री मांगों को लेकर होम आइसोलेशन में चले गए हैं। इससे धारचूला, मुनस्यारी, कनालीछीना, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, थल, गणाईगंगोली आदि स्थानों में टीकाकरण, कोविड रिपोर्टिंग, जांच और होम आइसोलेशन के कार्य प्रभावित हुए।
पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष चंदन पंवार और महासचिव चंदन बिष्ट ने बताया कि पहले चरण में 21 से 27 मई तक ज्ञापन भेजा गया। दूसरे चरण में 28 से 31 मई तक काला फीता बांधकर विरोध जताया।
तीसरे चरण में कर्मी दो दिन के लिए होम आइसोलेशन पर चले गए हैं। उपाध्यक्ष योगेश पंत, मीडिया प्रभारी मोहित पंत ने कहा कि सरकार को उनकी मांगें पूरी करनी चाहिए। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों से किसी तरह काम को सुचारु रूप से चलाने के प्रयास किए गए।
आज मौन उपवास पर बैठेंगे पूर्व विधायक हेमेश
टनकपुर (चंपावत)। एनएचएम संविदा कर्मियों ने समर्थन में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल बुधवार को टनकपुर तहसील में मौन उपवास पर बैठेंगे। उन्होंने एनएचएम कर्मियों की मांगों को उचित बताते हुए उनके आंदोलन का समर्थन किया है।
कहा कि कोरोना महामारी में पूरी निष्ठा के साथ विशेष योगदान दे रहे एनएचएम कर्मियों के हितों की राज्य सरकार को कतई चिंता नहीं है।
ये हैं मांगें
नियमितिकरण, सेवा नियमावली लागू करना, आउटसोर्स के आधार पर नियुक्ति के आदेश को निरस्त करना, स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों का 50 प्रतिशत एनएचम कर्मियों से भरना, कोविड काल में मृत कर्मियों के आश्रितों को नौकरी, गोल्डन कार्ड की सुविधा, बोनस, वेतन विसंगति दूर करना और 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी।
मुख्य रूप से इन कामों पर पड़ रहा असर
कोविड टीकाकरण, कोविड सैंपलिंग लैब जांच, कांटेक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग, होम आइसोलेशन ड्यूटी, विभिन्न पोर्टलों पर आंकड़ों की प्रविष्टि और अपडेशन कार्य, दैनिक रिपोर्टिंग, टेलीमेडिसिन सिस्टम, गर्भवती महिलाओं से संबंधित योजनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें