चंपावत में सब्जी खरीदते लोग। संवाद
चंपावत। सब्जियों की कीमतों में अब तक टमाटर ही लोगों को लाल कर रहा था और अब इस श्रेणी में शिमला मिर्च भी शामिल हो गई है। शिमला मिर्च की कीमत टमाटर से भी आगे पहुंच गई है। बुधवार को टमाटर के दाम 100 रुपये जिकि शिमला मिर्च के दाम 120 रुपये किलो रहे। सिर्फ तीन सब्जियां ही 50 से कम है जिनमें आलू 20 और कद्दू और मूली 40-40 रुपये किलो हैं।
एक महीने में हुई बढ़ोतरी ने लोगों का दम निकाल दिया है। खरीदारों की जेब पर मार पड़ रही है तो वहीं सब्जी विक्रेताओं की बिक्री में कमी आ रही है। सब्जी विक्रेता भगवत कलखुड़िया और पंकज कलखुड़िया का कहना है कि महंगी सब्जी आने से दाम बेहद तेजी से बढ़े हैं। अधिक कीमतों से लोग महंगी सब्जी कम मात्रा में खरीद रहे हैं।
कोट
सब्जियों के दाम में उछाल ने महीने में तीन हजार रुपये का झटका दिया है। एक महीने पहले तक खर्चा दो हजार था जो अब बढ़कर पांच हजार तक पहुंच गया है। - मेनका साह, गृहणी।
कोट
सब्जियों की बेतहाशा बढ़ी कीमत से टमाटर और शिमला मिर्च सहित दूसरी महंगी सब्जियों का उपयोग बंद कर दिया है। कभी-कभार ही इन सब्जियों को खरीद रहे हैं। - मंजू देवी, गृहणी।
चंपावत में सब्जियों की कीमत
सब्जी-फल 19 जुलाई- 19 जून
शिमला मिर्च 120 40
टमाटर 100 40
फ्रेंचबीन 100 40
फूलगोभी 80 40
तुरई 60 40
भिंडी 60 40
बैंगन 60 30
करेला 60 40
सेब 240 100
अनार 200 140