फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सुंई के बाद अब डोबाभागू में भी तेंदुए की दहशत

Tue, 12 Dec 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट के सुंई गांव के बाद बाराकोट के डोबाभागू गांव में भी दिनदहाड़े तेंदुआ दिखने से लोग दहशत में हैं। सुंई क्षेत्र में लगे ट्रैप कमरों में भी तेंदुए की गतिविधि नहीं दिख रही है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

सुंई के गलचौड़ा क्षेत्र में एक सप्ताह से तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत है। तेंदुआ रात के समय दो लोगों पर हमला भी कर चुका है। लोगों की शिकायत के बाद वन विभाग ने सुंई क्षेत्र में रात के समय नियमित गश्त और पटाखे फोड़ने का क्रम जारी रखा है। साथ ही तीन जगहों पर ट्रैप कैमरे भी लगाए हैं।
इधर डोबाभागू के जगदीश तिवारी, शेखर तिवारी, हेमा देवी आदि ने बताया कि तेंदुए को दिनदहाड़े घर की छत पर देखा है जिससे गांव में दहशत है। इधर वन विभाग के रेंजर दीप जोशी ने बताया कि तेंदुए की हलचलों को कैंद करने के लिए तीन ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। समय-समय पर कैमरों की लोकेशन भी बदली जा रही है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। रेंजर जोशी ने बताया कि लोगों को जागरूक करने का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि कभी-कभी गलती से तेंदुए भटककर गांव की तरफ भी आ जाता है। फिलहाल रात्रि गश्त जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें