टनकपुर (चंपावत)। मुस्लिम समाज ने बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया। शनिवार को क्षेत्र की तीनों मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी। नई मस्जिद में नायब इमाम अब्दुल करीम ने और पुरानी मस्जिद में इमाम मोहम्मद एजाज ने नमाज अदा कराई।
जामा मस्जिद मनिहारगोठ में इमाम मजीद उर रहमान ने नमाज अदा कराई। मुस्लिम भाइयों ने नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। इस दौरान मस्जिदों के आस पास सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने भी मुस्लिम समाज के लोगों के गले मिलकर मुबारकबाद दी। संवाद