फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे समर कैंप में सीखे एडवांस कराटे के गुर

Thu, 06 Jun 2019 11:28 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
विज्ञापन
लोहाघाट के कराटे समर कैंप में प्रशिक्षण लेते कराटे खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स कराटे डो एसोसिएशन की पहल पर हुए 10 दिवसीय कराटे समर कैंप 50 बालक-बालिकाओं ने एडवांस कराटे की तकनीकी और सेल्स डिफेंस ट्रेनिंग का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

 
युवा भवन लोहाघाट में एसोसिएशन के अध्यक्ष और उत्तराखंड सोबोकान कराटे चीफ  लक्ष्मण बिष्ट की पहल पर आयोजित सोबूकान तानका सितोरियो कराटे डो शिविर के समापन प्रतिभागियों से आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कराटे प्रशिक्षक दीपक अधिकारी ने किया।

 शिविर में काठमांडू से आए मास्टर कोच और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सम्राट माहराज, संजीव श्रेष्ठ और दीपक ने खिलाड़ियों को काता और कुमिते का बेसिक अभ्यास कराया। उन्होंने सेल्फ  डिफेंस की नई तकनीकें, एडवांस काता, फाइटिंग कोर्स, सेल्स डिफेंस ट्रेनिंग के अलावा किक, पंच आदि के गुर सिखाए। शिविर में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति बिष्ट, साक्षी बिष्ट और यशराज करायत आदि ने सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें