फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ग्राम पंचायतों के प्रशासक होंगे एडीओ सहकारिता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ग्राम प्रधान विहीन बाराकोट ब्लाक की दो ग्राम पंचायतों को जल्द ही प्रशासक मिलेगा। इन दोनों पंचायतों में बाराकोट के सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) विजय वर्मा के नाम को अंतिम रूप दिया गया है। ब्लाक से डीपीआरओ कार्यालय भेजे गए प्रशासक के नाम को पंचायती निदेशालय से औपचारिक अनुमोदन मिलेगा। उसके बाद ही वे प्रशासक के रूप में काम कर सकेंगे।
विज्ञापन

डीपीआरओ सुरेश बेनी ने बताया कि बाराकोट ब्लाक की नदेड़ा और सुंगरखाल ग्राम पंचायत में एससी आरक्षित प्रधान के लिए कोई भी पात्र प्रत्याशी नहीं मिलने से यहां प्रधान की कुर्सी खाली थी। शासन के आदेश के बाद दोनों जगह प्रशासकों की तैनाती की कवायद की गई। प्रशासक के नाम को जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद निदेशालय भेजा जा रहा है।
इसके अलावा ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों के कोरम (कुल सदस्यों का दो-तिहाई से कम) के पूरा न होने से जिले की 313 ग्राम पंचायतों में से नौ (छतकोट, रमैला, हरम, गुरखोलीगूंठ, सिल्यूड़ीगूंठ, अनर्पा, गोलडांडा, टकनागूंठ व कलीगांव) ग्राम पंचायतों का भी गठन नहीं हो सका है। इनमें से आठ ग्राम पंचायतों के खाली वार्ड सदस्यों के लिए नाम तय कर लिए गए हैं। कलीगांव ग्राम पंचायत से एक भी वार्ड सदस्य का नाम नहीं आया है। इसके चलते इस ग्राम पंचायत के गठन में अड़चन अब भी बाकी है। पंचायतों का गठन नहीं होने से लोगों की रोजमर्रा की दिक्कत हो रही है। डीपीआरओ बेनी ने बताया कि चुनाव होने के बाद प्रशासक व नामित सदस्यों का मनोनयन निरस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें