बनबसा में एचएच भूमि पर किया जा रहा अवैध निर्माण।
- फोटो : TANAKPUR
प्रशासन ने सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण रोका
बनबसा (चंपावत)। प्रशासन ने यहां सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध भवन निर्माण कार्य को रुकवाकर निर्माणाधीन दुकानों और आवासीय भवनों पर ताले लगवा दिए हैं। एसडीएम ने भवन निर्माण करने वाले कारोबारी को नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
बुधवार को बनबसा में बीओबी के सामने एवं भजनपुर प्राथमिक पाठशाला के पश्चिमी छोर पर सरकारी जमीन पर किए जा रहे अवैध निर्माण को उपजिलाधिकारी ने रुकवा दिया। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि उक्त जमीन एनएच 125 की है। इसलिए उक्त जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने निर्माणाधीन दुकानों और आवासीय भवन पर अपने ताले लगा दिए हैं। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माणकर्ता संतोष गुप्ता ने निर्माण से पूर्व विकास प्राधिकरण की अनुमति भी नहीं ली है। इस मौके पर चंपावत विकास प्राधिकरण के जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, राजस्व उपनिरीक्षक अमर सिंह मंगला आदि थे। संवाद
फोटो 30 टीएनपीबीएनबी 02 पी।