फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त की अतिक्रमण कर बनाई दुकान

Sat, 23 Jun 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
सरकारी भूमि में किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करती प्रशासन की जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 स्थानीय प्रशासन, पुलिस और नगर पंचायत की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान टीम ने चंपावत-लोहाघाट एनएच के किनारे पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति के सरकारी भूमि में अतिक्रमण कर बनाई गई दुकान को ध्वस्त कर निर्माण सामग्री जब्त कर ली।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह एसडीएम आरसी गौतम के नेतृत्व में टीम ने सरकारी भूमि में अतिक्रमण कर बनाई गई दुकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि शिवालय मंदिर रोड के समीप रहने वाले विपिन उप्रेती ने पेट्रोल पंप के पास सरकारी भूमि में अतिक्रमण कर दुकान का निर्माण किया था। अतिक्रमण ध्वस्त करने वाली टीम में एसओ मनीष खत्री, एसआई देवेंद्र मेहता, नगर पंचायत के ईओ कमल कुमार, चीता मोबाइल के राकेश रौंकली, अशोक वर्मा, ज्योति टम्टा, चांदनी आदि थे।

 होगी चिन्हीकरण की कार्रवाई
लोहाघाट (चंपावत)। सोमवार से नगर क्षेत्र में हुए अतिक्रमण चिन्हित करने के बाद उन्हें ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। जिसके लिए एनएच, राजस्व, नगर पंचायत को बाकायदा पत्र भी भेज दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि स्टेशन बाजार से लेकर हिटलर मार्केट तक किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें