टनकपुर में शारदा खनन में फंसे श्रमिकों को प्रशासन की ओर से बांटी जा रही खाद्यय सामग्री।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शारदा खनन क्षेत्र में फंसे करीब छह सौ श्रमिकों को प्रशासन की ओर से रविवार को खाद्यान्न सामग्री बांटी गई। एसडीएम दयानंद सरस्वती के नेतृत्व में राजस्व, वन निगम और आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा खाद्य सामग्री के छह सौ किट वितरित किए गए। इस मौके पर खनन प्रभारी हरीश पाल, पूर्ति निरीक्षक और पटवारी वीरेंद्र पुंडिर आदि मौजूद थे। इधर बरियाम सिंह मानव सेवा मंडल द्वारा भी गुरूद्वारे में जनसहयोग से लंगर चलाकर हर दिन करीब छह सौ खनन श्रमिकों को खाना खिलाया जा रहा है। इस कार्य में ज्ञानी सुखवेंदर सिंह, मंडल के मुखिया बरियाम सिंह, हरिओम बत्रा, प्रिंस चड्डा, संजीव आर्य छुट्टू, कुलविंदर सिंह, मनीमीन सिंह, भूपेंद्र सिंह गांधी आदि ने सहयोग दे रहे हैं।