फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल को मिलेंगे 200 एंटी रैबीज वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लंबे समय से एआरवी (एंटी रैबीज वैक्सीन) को तरस रहे चंपावत जिला अस्पताल को जल्द ही एआरवी मिल जाएंगे। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय की अध्यक्षता और मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी के संचालन में हुई चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मद से 200 एआरवी खरीदने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि 28 व 29 फरवरी को अग्रणी स्वयंसेवी संस्था के तत्वावधान में मौलाना अबुल कलाम मेडिकल कॉलेज की गायनाकोलॉजिस्ट की टीम जिला अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग करेगी। इसके लिए ऑपरेशन थिएटर को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। सीएमएस ने बताया कि जिला अस्पताल में गायनाकोलॉजिस्ट नहीं होने के बावजूद नियमित रूप से प्रसव कराए जा रहे हैं। जनवरी माह में ही 36 प्रसव में से 34 अस्पताल में ही किए गए हैं। जबकि शेष दो जटिल मामले हायर सेंटर रेफर किए गए। समिति ने दवाइयों, बिजली बिल, फर्नीचर आदि की देनदारियों का 22 लाख रुपये का अनुमोदन किया। इसके अलावा मरीजों के लिए वाटर प्यूरीफाइर, आपातकालीन चिकित्सक कक्ष की मरम्मत, प्रयोगशाला के लिए इंवर्टर, एलईडी डिजिटल बोर्ड आदि बनाने की अनुमति दी। बैठक में सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, मुख्य कोषाधिकारी हेमेंद्र प्रकाश गंगवार, नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें