फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार लिंक नहीं होने से नाराज युवाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चंपावत डाकघर के बाहर आधार लिंक कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते युवा। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
बनबसा में 21 तारीख से होने वाली सेना भर्ती में शामिल होने की तैयारी कर रहे युवाओं ने मोबाइल नंबर आधार से फीड होने में हो रही देरी पर आक्रोश जताते हुए पोस्ट ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल सुभाष, गौरव, गुलशन, नीरज पुजारी, सोनू, दीपक, अमित आदि ने बताया कि युवाओं के मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं हुए तो वे सेना भर्ती में शामिल होने से वंचित रह सकते हैं।
उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर युवाओं के काम को निपटाने के लिए अन्य बैंकों में भी यह सेवा शुरू करने की मांग की। युवाओं ने बताया कि चंपावत में मोबाइल नंबरों को आधार से फीड करने का काम एसबीआई, सिंडिकेट बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा में किया जा रहा था लेकिन कुछ दिनों से इन बैंकों में यह कार्य नहीं हो रहा है। जिससे परेशानी और अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

साफ्टवेयर अपडेट न होने से हुई दिक्कतें
चंपावत। प्रभारी लीड बैंक अधिकारी जनार्दन चिल्कोटी ने बताया कि विभिन्न बैंक शाखाओं में चल रहे आधार केंद्रों के साफ्टवेयर अपडेट न होने से दिक्कतें पेश आ रही हैं।
अलबत्ता चंपावत डाकघर सहित एसबीआई की मुख्य और यूको बैंक शाखा में आधार कार्ड बनाए जाने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को यूनियन बैंक की शाखा में भी आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
चंपावत डाकघर में युवाओं के आधार लिंक का कार्य किया जा रहा है। भीड़ बढ़ने के कारण अव्यवस्था की स्थिति तो बन रही है लेकिन प्रयास किया जा रहा है कि सभी अभ्यर्थियों के आधार को मोबाइल से लिंक किया जा सके।
विज्ञापन

ईश्वरी दत्त जोशी, पोस्टमास्टर, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें