अपर सचिव ग्राम्य विकास युगल किशोर पंत शुक्रवार को जिले के दो दिनी दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुडियानी में स्थित चाय बागान का निरीक्षण किया। अपर सचिव ने स्थानीय काश्तकारों से उनको मिल रहे कार्य, मजदूरी, कार्य की स्थिति आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने सीडीओ को मनरेगा के तहत मजदूरों का भुगतान समय से किए जाने के निर्देश दिए। चाय बागान के प्रभारी प्रबंधक डेसमंड ने बताया कि वर्तमान में जिले के पाटी, लोहाघाट तथा चंपावत के 17 गांवों के 190 हेक्टेयर क्षेत्रफल में चाय विकास का कार्य किया जा रहा है। मुडियानी में ही 52 लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया है। अपर सचिव ने मनरेगा के कार्यो को गति देने के लिए टनकपुर में स्टाफ बैठाने तथा गांव, गरीब, किसानों की रोजगारपरक योजनाओं में पूरी टीम के साथ सिद्दत के साथ जुटने के निर्देश दिए। अपर सचिव ने चाय फैक्ट्री का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर सीडीओ एचजी भट्ट, डीडीओ विवेक उपाध्याय, बीडीओ शिल्पी पंत आदि उपस्थित थे।