फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्ली को बनाएंगे आदर्श गांव:टम्टा

Sun, 25 Mar 2018 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
सल्ली गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सांसद आदर्श गांव सल्ली में शनिवार रात्रि विश्राम कर गांव के हालात जाने। कहा कि सल्ली की समस्याओं को दूर करने के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसके लिए अप्रैल में वह अधिकारियों के साथ गांव आएंगे। 23 किमी दूर सल्ली में लगी चौपाल में ग्राम प्रधान पूरन सिंह रावत और अन्य ग्रामीणों ने एएनएम केंद्र मंजूर करने, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, सल्ली पेयजल योजना की मरम्मत, धौन-सल्ली मोटर मार्ग में डामरीकरण सहित कई मांगे रखी।
विज्ञापन


हाइस्कूल का उच्चीकरण करने, सतकुला से मंच सड़क, बालीवट व अमौन में पुल निर्माण, सल्ली ग्राम पंचायत को मंच थाने से हटा कर चंपावत कोतवाली में शामिल करने और सल्ली में बीएसएनएल का टावर लगाने की भी आवाज उठाई गई। मंत्री ने मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, बीडीसी सदस्य रमेश सिंह, शिशुपाल रावत, जगत सिंह, कमल रावत, पूरन सिंह, लाल सिंह मौजूद थे।


केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री ने अधिकारियों की बैठक ली
केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने सल्ली में प्रस्तावित कार्यों को कंप्यूटर में अपलोड करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि केंद्र व राज्य पोषित योजनाओं में बजट का प्रावधान कर धन आवंटन की कार्यवाही की जा सके। सर्किट हाउस में रविवार को हुई बैठक में  मंत्री टम्टा ने अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के काम में तेजी लाने और मलबे को डंपिंग जोन में डालने के साथ ही चौड़ीकरण के दौरान वाहनों की आवाजाही पर कम से कम अवरोध के निर्देश दिए। बैठक में डीएम डॉ.अहमद इकबाल, एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, पीडी एचजी भट्ट, डीडीओ आरसी तिवारी, बीडीओ बीएस खाती, ईओ अभिनव कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें