फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दायरे से बाहर सामान लगाने पर होगी कार्रवाई

Thu, 29 May 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। स्टेशन बाजार में नालियों के बाहर सामान लगाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर पालिका एक्शन में आ गई है। पालिका ने बृहस्पतिवार को डुगडुगी के माध्यम से व्यापारियों को नालियों के बाहर सामान न लगाने की सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों और नालियों के ऊपर सामान फैलाने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है, साथ ही आमजन को भी परेशानी होती है। उन्होंने दुकानदारों को हिदायत दी कि नियमों की अनदेखी न करें अन्यथा संबंधित दुकानदार का सामान जब्त कर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान कई स्थानों पर नालियों के ऊपर रखे गए सामान को हटवाया गया। नगरपालिका प्रशासन ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और नियमों का पालन करें। बता दें कि पूर्व में पालिका की टीम ने कई व्यापारियों का चालान किया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें