फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में मांस बेचा तो होगी कार्रवाई : ईओ

Tue, 21 May 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट नगर की मीट मंडी। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पूरन सिंह बोहरा ने बताया कि लंबे समय से लोगों की शिकायत मिली है कि मीट मंडी में व्यापारी खुले में मांस बेच रहे हैं और सफाई भी नहीं करा रहे हैं। लोगों की शिकायत पर मीट मंडी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इसमें लोगों की ओर से लगाए आरोप सही पाए गए। मांस की दुकानों में सफाई नहीं थी। खुले में मांस लटकाया गया था। इसमें मक्खियां भिनभिना रही थीं। उन्होंने ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मीट व्यापारियों को मीट की दुकानों के आगे काले शीशे लगाने होंगे।
मांस को डीप फ्रीजर में रखने के साथ ही साफ कपड़े से लपेटना होगा। ईओ ने बताया कि इसके लिए नगर पालिका खाद्य सुरक्षा अधिकारी के संज्ञान में भी यह मामला लाया जाएगा। खुले में मीट बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें