फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से दवाएं लिखने की शिकायत पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
लोहाघाट अस्पताल में निरीक्षण के दौरान डाक्टरों को बाजार से दवा न लिखने की सख्त हिदायत देते एसडीए? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली और डाक्टरों की ओर से बाजार से दवाएं लिखने की शिकायतों के चलते एसडीएम आरसी गौतम ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाहर से दवा लिखने, गंदगी आदि कई अनियमितताएं पाई गई जिसकी रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेज दी गई है। दोबारा बाजार से दवाएं लिखने की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम के औचक निरीक्षण की खबर मिलते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया। फार्मासिस्ट मुकुल राय ने बताया कि अस्पताल में अधिकतर दवाएं उपलब्ध हैं। कुछ दवाएं न होने के चलते उनकी डिमांड भेजी गई है। बताया कि सीएचसी में एंटी रेबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।
एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कई मरीजों ने बताया कि डाक्टरों की ओर से उनसे बाहर से दवाएं मंगवाई जा रही हैं। एसडीएम ने अस्पताल में मौजूद डाक्टरों को बाहर से दवाएं न लिखने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि दोबारा बाजार से दवाएं लिखने की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर एसडीएम भड़क गए। उन्होंने तत्काल स्वच्छक को बुलाकर कड़ी फटकार लगाने के साथ सफाई करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें