लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए विचार विमर्श करने के साथ कोविड नियमों का पालन न करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया।
बृहस्पतिवार को नगर पंचायत सभागार में एसडीएम आरसी गौतम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों पर चिंता जताने के साथ इसके बढ़ते प्रकोप को रोकने पर चर्चा की। निर्णय लिया कि सोशल डिस्टेंसिंग रखने और मास्क लगाने के लिए जागरूकता अभियान तेज किया जाएगा साथ ही शादी विवाह और अन्य कार्यों के लिए बाहरी राज्यों, जिलों से आने वाले लोगों को जानकारी प्रशासन को देने, स्कूलों को नियमित रुप से सैनिटाइज करने, डाक्टर के परामर्श से ही दवाएं लेने, अस्पताल में आरटीपीसीआर और एंटिजन टेस्ट नियमित रुप से करने, कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई करने के अलावा बाहर से आने वाले व्यक्ति की कोरोना जांच करने आदि का निर्णय लिया गया। चेयरमैन गोविंद वर्मा के संचालन में आयोजित बैठक में चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह, ईओ कमल कुमार, एसओ मनीष खत्री, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय, ऋषेश्वर मंदिर समिति अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, सभासद राज किशोर साह, दीपक साह, दीपा गोस्वामी,बीना कनौजिया आदि मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को लगाई गई वैक्सीन
चंपावत। जिला न्यायालय परिसर बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं और न्यायालय अधिकारियों व कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। 70 अधिकारियों, कर्मचारियों और 15 अधिवक्ताओं का वैक्सीनेशन हुआ। टीम में डॉ मनीष बिष्ट, नीतू जोशी, वंदना नपलच्याल, सुनीता, भुवन भट्ट आदि शामिल रहे। प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह माहरा सहित अन्य कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।(संवाद)
फोटो 15 सीपीटी 14 पी।