टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि टैक्सी वाहन स्वामियों ने सवारी ढो रहे निजी वाहनों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एआरटीओ सुरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।
मां पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहन स्वामियों ने ज्ञापन में लिखा है कि कुछ प्राइवेट वाहन स्वामी सवारियों की बुकिंग कर टनकपुर से चंपावत, पूर्णागिरि और अन्य स्थानों के लिए ढो रहे हैं। इससे उनकी रोजी रोटी प्रभावित हो रही है। इससे परिवहन विभाग को भी राजस्व की हानि हो रही है। कहा गया है कि कई टैक्सी वाहन स्वामियों को सवारी नही मिलने से उन्हें बैंक की किश्त आदि चुकाने में परेशानी हो रही है। एआरटीओ ने प्राइवेट वाहनों के सवारी ढोने के मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में गुड्डू साहजी, सलमान अंसारी, राम बाबू कश्यप, पुष्कर गोस्वामी आदि शामिल थे। संवाद