फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज गैस सिलिंडर वापस करने पर पैसे वसूलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के एक व्यापारी को गैस एजेंसी की ओर से लीकेज गैस देने और उसे वापस करने के एवज में एजेंसी कर्मियों की ओर से पैसा वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने केएमवीएन के उच्चाधिकारियों को इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

नगर के पुस्तक विक्रेता कीर्ति बगौली ने आरोप लगाया कि उन्होंने लोहाघाट गैस एजेंसी से रसोई गैस सिलिंडर लिया था। ढक्कन खोलने के बाद सिलिंडर में से गैस लीक हो रही थी। वह सीधे गैस एजेंसी में गए और प्रबंधक से सिलिंडर में गैस लीक की समस्या बताई। जिसके बाद गैस एजेंसी ने उनसे सिलिंडर में कम गैस होने पर 178 रुपया भी ले लिया। रसीद मांगने पर खाली सादे कागज में उन्होंने लिख दिया। बगौली ने आरोप लगाया कि एक तो गैस एजेंसी वाले सिलिंडर को बगैर तोले जांचे दे रहे हैं। इसके अलावा शिकायत करो तो उल्टे रुपये भी ले रहे हैं। अन्य लोगों का कहना है कि इससे पूर्व भी रायनगर चौड़ी, चांदमारी आदि स्थानों में लोगों को दो से चार किलो कम वजनी गैस सिलिंडर थमाए जा चुके हैं। गैस प्रबंधक प्रकाश पंत ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में अभी आया है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है कि कब रसोई गैस की रिफिलिंग की गई थी। उन्होंने लोगों से गैस सिलिंडर तोलकर और चैक कर लेने के साथ बुक में साइन कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें