फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: संदेह के अभाव में आरोपित दोषमुक्त

Thu, 30 Oct 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल की अदालत ने तेंदुए की दो खाल के साथ पकड़े गए आरोपित को दोषमुक्त किया है। अदालत ने कहा कि प्रकरण में अभियोजन अभियुक्त के हस्ताक्षर नहीं होने का कोई स्पष्टीकरण भी नहीं दे पाया। इस कारण अभियुक्त संदेह का लाभ पाने का अधिकारी है।
विज्ञापन

पांच वर्ष पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने सितंबर 2024 में निर्णय सुनाते हुए अभियुक्त को तीन वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई थी। विवेचक ने बरामदगी आख्या, नमूना मुहर आदि दस्तावेज में अभियुक्त के हस्ताक्षर नहीं कराए थे। इस आधार पर अभियुक्त जिला कोर्ट से बरी हो गया।
बता दें कि वर्ष 2024 में मुखबिर की सूचना पर पुलिस के विशेष जांच दल और वन विभाग की टीम ने बाराकोट छतरी तिराहे के पास स्कूटी सवार राजेंद्र नाथ गोस्वामी से तेंदुए की दो खाल बरामद की थी। उस पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें