संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। खनन में लगे दो शक्तिमान ट्रकों के बीच दबकर मरे युवक का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया। उसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इधर हादसे के शोक में शुक्रवार को शारदा से खनिज निकासी बंद रही।
बृहस्पतिवार को मनिहारगोठ निवासी मोहम्मद सैफ (20) पुत्र अकबर अली की शारदा स्टोन क्रशर के समीप दो शक्तिमान ट्रकों (यूपी 29/1251 व यूजीपी /4583) के बीच दबकर मौत हो गई थी। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल हादसे की किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।