शारदा में डूबा खटीमा का युवक रजत बिष्ट
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी टनकपुर (चंपावत)। शारदा में डूबे खटीमा के युवक का शव शुक्रवार को चौथे दिन मिल गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। खटीमा के मुडेली गांव के रहने वाले दीवान सिंह बिष्ट का 21 वर्षीय युवक रजत बिष्ट गत 9 जून को पूर्णागिरि मार्ग के बूम घाट में डूब गया था। वह दोस्तों के साथ पिकनिक पर आया था। इसी दौरान नदी में नहाते वक्त तेज प्रवाह की चपेट में आ गया था। पुलिस के तैराक दल के साथ परिजन, रिश्तेदार और गांव के लोग तीन से लगातार शारदा में उसे खोज रहे थे। शुक्रवार को टनकपुर बैराज में तैनात कर्मचारियों ने पुलिस को बैराज के समीप नदी में एक शव के उतराने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस दल के तैराकों ने शव नदी से बाहर निकाला। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पहचान के बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।